ADVERTISEMENT

Shimla: बस और पिकअप में चिट्टे व प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ धरे तस्कर, आरोपियों में नाबालिग भी शामिल

Khabron wala 

शिमला जिले में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 2 बड़ी सफलताएं हाथ लगी हैं। पुलिस टीम ने जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चिट्टा और प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद कर तस्करों पर कड़ा शिकंजा कसा है।

होशियारपुर से आ रही बस में पकड़ा चिट्टा

नशे के खिलाफ पहली कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर पुलिस चौकी शोघी के अंतर्गत की गई। पुलिस टीम नियमित गश्त और वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान होशियारपुर से शिमला की ओर आ रही एक बस को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान बस में सवार यात्री बादल टिटला (30) पुत्र अमीर सिंह निवासी कोटखाई, जिला शिमला के कब्जे से 8.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस थाना बालूगंज में उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

दूसरी कार्रवाई पुलिस थाना नेरवा के तहत जमराड़ी बैरियर पर की गई। यहां नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर उसकी गहनता से तलाशी ली। वाहन से बिना लेबल वाली 100-100 मिलीलीटर की 5 सीलबंद प्लास्टिक बोतलें बरामद हुईं, जिनमें प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप होने का संदेह है। इस मामले में पुलिस ने रवि राणा उर्फ बंटी (26) निवासी नेरवा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 25 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अतिरिक्त, इस मामले में एक नाबालिग की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसके खिलाफ पुलिस किशोर न्याय अधिनियम के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

मुख्य सप्लायरों की तलाश में जुटी पुलिस

शिमला पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस अब नशे की इस खेप के मुख्य आपूर्ति स्रोतों (सप्लायरों) का पता लगाने में जुटी है, ताकि नशे के इस पूरे नैटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!