Khabron wala
थाना ज्वालामुखी के तहत एक 29 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप युवक पर लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने विवाह का वायदा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। ज्वालामुखी में भी एक निजी होटल में उसने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाया। आरोप है कि अब युवक शादी करने से इंकार कर रहा है, जबकि पहले उसने उसके साथ शादी का वायदा किया था और उसके बाद उसने उससे शारीरिक संबंध बनाने शुरू किए थे। बहरहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरपी जस्वाल ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।








