पांवटा साहिब : अस्पताल में बुजुर्ग की मौत , पहचान के लिए पुलिस ने मांगी मदद
पांवटा साहिब के अस्पताल में लावारिस व्यक्ति मिलने की सूचना के बाद उसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया आज जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ-साथ उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस बुजुर्ग को पहचानता है या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।










