ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब में बड़ा हादसा , जम्बूखाला में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत, दो को स्थानीय लोगों बचाया

थाना पुरुवाला के अंतर्गत गोंदपुर में जम्बूखाला के पास शनिवार को एक हृदय विदारक हादसा हो गया। खाले में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया।

जानकारी के अनुसार आज 23 अगस्त को 5 बच्चे जम्बूखाला में नहाने के लिए गए थे। जिनकी पहचान जबिर (9 वर्ष) पुत्र अनवर निवासी गाजीपुर उत्तर प्रदेश, रोहित (8/9 वर्ष) पुत्र रमेश, सिद्धार्थ और अंकुर पुत्र वृज मोहन लाल (8/9 वर्ष) और सत्यम (8 वर्ष) पुत्र सिकन्दर के रूप में हुई है।

नहाते समय अचानक एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में दूसरा बच्चा भी डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पांवटा साहिब से पुलिस को जानकारी मिली कि एक बच्चे को ब्रॉड डेड हालत में सिविल अस्पताल लाया गया है। सूचना पर SI/SHO थाना पुरुवाला मय स्टाफ के तुरंत मौके और सिविल अस्पताल के लिए रवाना हुए।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रोहित, सिद्धार्थ और अंकुर को सुरक्षित तलाश कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया। एक बच्चा सत्यम जंगल की तरफ भाग गया था, जिसके बारे में अन्य बच्चों ने बताया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए SDPO पांवटा साहिब भी मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में स्थानीय गोताखोरों की मदद से दूसरे लापता बच्चे सत्यम पुत्र सिकन्दर, निवासी समस्तीपुर बिहार, हाल किरायेदार निहालगढ़ की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद सत्यम का शव भी जम्बूखाला में पानी से बरामद कर लिया गया।

दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया जा रहा है। SDPO पांवटा साहिब ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को आगामी कार्रवाई के संबंध में उचित दिशा-निर्देश दिए हैं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *