पांवटा साहिब भारापुर के जंगल में 8 दिन बाद मिला लापता युवक का शव
पांवटा साहिब, सिरमौर: जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र के भारापुर गांव से 15 अगस्त से लापता युवक का शव आज भारापुर के जंगल से बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, युवक के लापता होने के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसकी तलाश कर रहे थे। करीब 8 दिनों बाद आज जंगल में उसका शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा है कि युवक ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या की हो सकती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।









