ADVERTISEMENT

हिमाचल में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दु/ष्कर्म, मदद के बहाने होटल में ले गया युवक, फिर किया…

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मदद के बहाने एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के उपमंडल सुंदरनगर का है। पीड़िता के अनुसार, “बीते शनिवार (22 अगस्त) को वह अपने एक परिचित से मिलने के लिए जा रही थी। मंडी पहुंचने के बाद वह बिलासपुर जाने वाली बस में सवार हुई, लेकिन गंतव्य की सही पहचान न होने के कारण सुंदरनगर में ही उतर गई। उसे लगा कि वह बिलासपुर पहुंच चुकी है। जब वह सड़क किनारे खड़ी थी, तभी स्कूटी पर सवार एक युवक वहां पहुंचा। पीड़िता को असमंजस में देखकर आरोपी ने उससे परेशानी पूछी और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का भरोसा दिया। शुरू में असहज होने और मना करने के बाद, आरोपी के लगातार विश्वास दिलाने पर पीड़िता उसकी स्कूटी पर सवार हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

नाबालिग का आरोप है कि युवक उसे बिलासपुर की तरफ ले गया और फिर रास्ते में एक होटल में कमरा लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, अगले दिन युवक पीड़िता को अपने घर ले गया। वहां किसी तरह पीड़िता ने उसकी मां को आपबीती बताई। इसके बाद घरवालों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं, पीड़िता के बयान के आधार पर सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *