ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : बद्रीपुर चौक से पुरुवाला तक खनन डंपरों, एवं अन्य भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध 

पांवटा साहिब : बद्रीपुर चौक से पुरुवाला तक खनन डंपरों, एवं अन्य भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध

Khabron wala

बद्रीपुर चौक से पुरुवाला वाया संतोखगढ़, जम्बू खाला पुल मार्ग पर खनन ट्रकों, डंपरों, टिप्परों एवं अन्य भारी वाहनों की आवाजाही पर जिला प्रशासन द्वारा लगाया गया प्रतिबंध स्थानीय लोगों के निरंतर संघर्ष और जनता की सुरक्षा के लिए उठाई गई मुखर आवाज़ का परिणाम है।

भारी वाहनों को अब NH-907 के निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा। इससे स्थानीय मार्गों पर भारी वाहनों के दबाव, तेज रफ्तार और दुर्घटनाओं के खतरे को कम करने में मदद मिलेगी तथा स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रशासन द्वारा पुलिस को बैरिकेडिंग एवं चेकिंग तथा लोक निर्माण विभाग को आवश्यक ट्रैफिक साइन, लोड-लिमिट बोर्ड एवं चेतावनी संकेत लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।यह केवल एक प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और जमीनी संघर्ष की जीत है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *