ADVERTISEMENT

हिमाचल में 4 दिन होगी भारी बारिश, ”येलो अलर्ट” जारी

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के कारण कुल 67 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई। वहीं, शिमला मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग इलाकों में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक भारी बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया।

शुक्रवार शाम तक बंद सड़कों में मंडी में 27, कुल्लू में 16, कांगड़ा में सात, सिरमौर में छह, ऊना में चार, चंबा और शिमला में तीन-तीन और लाहौल-स्पीति जिले में एक सड़क शामिल थी। इसके अलावा, राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, 12 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में (गुरुवार शाम से), नाहन में 51 मिमी बारिश हुई, इसके बाद बरथिन में 34.8 मिमी, धौलाकुआं में 34.5 मिमी, धर्मशाला में 30.3 मिमी, नैना देवी में 28.2 मिमी और गुलेर में 20.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। 1 अगस्त से 28 अगस्त के बीच, राज्य में 203.8 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 241.4 मिमी होती है; इस तरह बारिश में 14 प्रतिशत की कमी रही।

1,183 करोड़ रुपए का नुकसान

अधिकारियों ने बताया कि 30 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं में लगभग 103 लोगों की मौत हुई है और राज्य को कुल 1,183 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *