ADVERTISEMENT

दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई स्कूटी, एक छात्र की मौत…2 घायल

Khabron wala

मंडी-कुल्लू, फोरलेन पर टकोली स्थित फर्मेटा के पास शनिवार दोपहर बाद सड़क हादसा हुआ। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक स्कूटी टकरा गई। इस हादसे में स्कूटी सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अंशुल पुत्र केसर सिंह निवासी टिक्कर बालू के रूप में हुई है। हादसे में लवनीश और काव्य घायल हुए हैं। तीनों नगवाई स्कूल के विद्यार्थी हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर को तीनों स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे, तभी टकोली स्थित फर्मेटा के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में स्कूटी सवार अंशुल की मौत हो गई, जबकि लवनीश और काव्य घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उनका इलाज चल रहा है।

इधर, घटना की सूचना मिसते ही पुलिस की पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *