ADVERTISEMENT

Himachal: 16 वर्षीय छात्र की रहस्यमयी मौत: ट्यूशन के लिए निकला था, दूसरे दिन घर के पास मिला बदहवास

Khabron wala 

जिला कांगड़ा के पुलिस थाना लंबागांव के अंतर्गत सोलबनेहड़ पंचायत के 16 वर्षीय छात्र अभिलाष पुत्र संजय चौधरी की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, अभिलाष 27 अगस्त को ट्‌यूशन के लिए घर से निकला था, लेकिन न तो ट्यूशन सैंटर पहुंचा और न ही घर लौटा। परिजनों ने तलाश के बाद 28 अगस्त को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 28 अगस्त शाम अभिलाष घर से करीब 250 मीटर दूर सड़क किनारे बदहवास और नंगे पांव मिला। परिजन उसे जयसिंहपुर अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में उसे टांडा मैडीकल कॉलेज रैफर किया गया। उपचार के दौरान 30 अगस्त को उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, उपचार के दौरान अभिलाष ने बताया था कि कुछ अपरिचित लोग उसे ट्राले में डालकर होशियारपुर ले गए थे। वहां उससे कुछ सामान डिलीवर करवाया गया और नशीली चीज पिलाने की बात भी सामने आई है। छात्र ने बताया था कि इसके बाद उसे घर के नजदीक सड़क पर उतार दिया गया।

पूछताछ जारी

चिकित्सकों के अनुसार, अभिलाष के किडनी और लीवर को नुक्सान पहुंचा था। बताया जा रहा है कि 27 अगस्त को क्षेत्र से एक अन्य युवक भी लापता हुआ था, जो अभिलाष के साथ उसी स्कूल में पढ़ता था और ट्यूशन भी साथ जाता था। मोबाइल की लोकेशन दिल्ली में मिलने के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित घर पहुंचा दिया। अब पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम और बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *