पुलिस थाना रेणुका जी के अंतर्गत सड़क दुर्घटना मे 01 व्यक्ति की मौत 04 लोग घायल मामला दर्ज*
पुलिस थाना रेणुका जी में मनीष निवासी गांव कठवार, डा० उदैना कठवार, तह० कमरऊ, जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 10.09.2026 को कपिल की टाइलों की दुकान, जो पुलिस थाना के नजदीक है, से पिकअप नं० HP71-4757 में टाइलें लोड कर खदाल में उतारनी थी, जिसके लिए तीन मजदूरों – मुकेश, सनिया राम व सुखदेव को बुलाया गया था। इन तीनों ने पिकअप में टाइलें लोड की और टाइलों को अनलोड करने के लिए पिकअप की बॉडी में बैठ गए। वह स्वयं भी चालक मनोज कुमार के साथ आगे बैठा गया ।समय करीब 10:30 बजे सुबह जब चालक मनोज कुमार उक्त पिकअप को लेकर खदाल बाईरी नाला के पास पहुँचा तो तेज रफ्तार के कारण वह पिकअप की गति को कंट्रोल नहीं कर पाया और पिकअप सड़क से बाहर बाईं तरफ पलट गई। इस हादसे में सनिया राम निवासी जामु-कोटि की मौत हो गई तथा अन्य सभी लोगों को चोटें आई हैं। जिस पर पुलिस थाना रेणुका जी मे चालक मनोज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में अन्वेषण जारी है ।










