पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत सड़क दुर्घटना मे एक महिला की मौत मामला दर्ज*
दिनांक 11/09/26 को पुलिस थाना माजरा में प्रेम चन्द निवासी गांव व डा० इटारी, तह० लहरपुर, जिला सीतापुर (उ०प्र०), ने मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 22-08-2026 को सुबह जब इसकी बेटी सोनी, पौंटिका पुलिया के पास NH-07 पर अपनी सही दिशा में पैदल जा रही थी, इसी दौरान नाहन की तरफ से पांवटा साहिब की ओर आ रही एक स्कूटी चालक महिला ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए उसकी बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से लड़की सड़क पर गिर गई और उसे गंभीर चोटें आईं । घायल को पहले सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहाँ से रेफर होने पर Health Care Hospital, देहरादून ले जाया गया। इलाज के दौरान दिनांक 22-08-2026 की रात को ही उसकी मृत्यु हो गई।स्कूटी चालक ने अपना नाम साइदा परवीन पत्नी श्री चमन लाल, निवासी गांव सैलाणी, डा० सैणवाला, तह० नाहन, जिला सिरमौर बताया । जिस पर पुलिस थाना माजरा मे स्कूटी चालक साइदा परवीन के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में अन्वेषण जारी है ।












