ADVERTISEMENT

सुखराम चौधरी की बेटी डॉ. अनुराधा चौधरी पांवटा साहिब में MD Radiologist के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभाली

सुखराम चौधरी की बेटी डॉ. अनुराधा चौधरी पांवटा साहिब में MD Radiologist के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभाली

गौरवान्वित पल : डॉ. अनुराधा चौधरी ने टांडा मेडिकल कॉलेज से MBBS तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, IGMC शिमला से MD (Radiology) की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में MD Radiologist के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है। डॉ. अनुराधा चौधरी पूर्व ऊर्जा मंत्री व वर्तमान विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी की बेटी हैं।

अपने ही शहर में बतौर डॉक्टर सेवाएं देना डॉ. अनुराधा चौधरी के साथ साथ पिता सुखराम चौधरी व माता शशिबाला चौधरी के लिए भी गर्व के पल हैं। विधायक सुखराम चौधरी का कहना हैं कि डॉ. अनुराधा चौधरी ने वर्षों की मेहनत, लगन और समर्पण बाद यह मुकाम हासिल किया है, जो कि हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बेटी की सफलता की खुशी इसलिए भी विशेष है कि अब वह अपने ही क्षेत्र में लोगों की सेवा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अपना योगदान देगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *