ADVERTISEMENT

मेरे लिए बेहद गर्व और भावुकता का क्षण है। 

मेरे लिए बेहद गर्व और भावुकता का क्षण है।

 

मेरी बेटी डॉ. अनुराधा चौधरी ने टांडा मेडिकल कॉलेज से MBBS तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, IGMC शिमला से MD (Radiology) की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब सिविल अस्पताल, पांवटा साहिब में MD Radiologist के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभाली है।

वर्षों की मेहनत, लगन और समर्पण का यह मुकाम हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। बेटी की सफलता की खुशी इसलिए भी विशेष है कि अब वह अपने ही क्षेत्र में लोगों की सेवा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अपना योगदान देगी।

बेटा, तुम्हारी मेहनत और लगन ने आज इस सपने को साकार किया है। तुम्हारी इस उपलब्धि पर मुझे और पूरे परिवार को बेहद गर्व है।

ईश्वर तुम्हें जीवन के हर पड़ाव पर सफलता प्रदान करे और सदैव मानव सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।

बेटी की सफलता—एक पिता के लिए सबसे बड़ा गर्व।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *