ADVERTISEMENT

शिमला में भयानक हादसा, खाई में गिरी कार… जनगणना ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की मौके पर मौत

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में गुरूवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के पुलिस थाना चिड़गांव के अंतर्गत धामवाड़ी के पास हुआ। मृतक की पहचान बलवंत सिंह, निवासी गांव गोक्सवाड़ी (तहसील चिड़गांव) के रूप में हुई है। वह शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि बलवंत सिंह जनगणना ड्यूटी से अपने घर लौट रहे थे, तभी धामवाड़ी के पास उनकी कार (नंबर HP 10बी 5690) सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच में शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *