ADVERTISEMENT

पुलिस पर छोड़ा खूंखार कुत्ता, एक जवान को पेट में काटा; 2 महिलाओं समेत 5 पर FIR 

पुलिस पर छोड़ा खूंखार कुत्ता, एक जवान को पेट में काटा; 2 महिलाओं समेत 5 पर FIR 

Khabron wala 

हमीरपुर में नशे की सप्लाई को लेकर मिली गुप्त सूचना के आधार पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर कथित तौर पर खूंखार कुत्ता छोड़ने का मामला सामने आया है। घटना में एक पुलिस कर्मचारी के पेट पर कुत्ते ने गहरे जख्म कर दिए। घायल पुलिसकर्मी को मेडिकल जांच के बाद एंटी-रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया।

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर थाना और भोटा पुलिस सहायता कक्ष की टीम रविवार रात करीब 10:30 बजे टियाला द घट पहुंची थी। यहां सड़क किनारे एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी मिली, जिसके पास एक रिहायशी मकान भी था। पुलिस ने गाड़ी में बैठे व्यक्ति से पूछताछ शुरू की तो पिछली सीट पर बैठा एक व्यक्ति कथित तौर पर भागकर घर में चला गया और वहां से कुत्ते को पुलिसकर्मियों पर छोड़ दिया गया।

पुलिस के अनुसार, दो महिलाएं भी मौके पर आईं और पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया। दो पुलिसकर्मी किसी तरह कुत्ते के हमले से बच गए, जबकि तीसरे पुलिसकर्मी को कुत्ते ने पेट में काट लिया।

मामले में तीन पुरुषों और दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *