ADVERTISEMENT

BIG BREAKING: हिमाचल प्रदेश में HRTC बस खाई में गिरी, कई लोग घायल

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में एचआरटीसी की बस हादसे का शिकार हुई है. सनेई से रामपुर जा रही हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सुबह करीब 7:45 बजे खाई में गिर गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस में 15 से 20 लोग सवार थे और घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है.

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए, घायलों को स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों की मदद से महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर (एमजीएमएससी), खनेरी पहुंचाया. घटनास्थल पर एंबुलेंस भी पहुंच गईं. अस्पताल में चिकित्सकों की टीम को अलर्ट रखा गया और घायलों का उपचार शुरू किया गया. दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों का खनेरी अस्पताल में उपचार जारी है.

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *