जन्मदिन के शुभ अवसर पर मदन मोहन शर्मा ने, नवादा में धूल नियंत्रण के लिए पानी के टैंकर को दिखाई हरी झंडी!
Khabron wala
पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत नवादा में उद्योगपति एवं समाजसेवी मदन मोहन शर्मा ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर स्थानीय जनता को संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्र में धूल की समस्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सड़कों पर जल छिड़काव के लिए पानी के टैंकर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस पहल से स्थानीय लोगों को धूल की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान लोगों में उत्साह और हर्षोल्लास देखने को मिला।
जन्मदिन पर जनहित की पहल, धूल नियंत्रण की दिशा में एक कदम!









