ADVERTISEMENT

नाहन : खबरोंवाला की खबर का असर डिप्टी डायरेक्टर पर हमला करने वाला कृषि विभाग का जेई सस्पेंड

जिला सिरमौर में कृषि विभाग के उपनिदेशक से उनके कार्यालय में मारपीट करने के आरोपित कृषि विभाग के जेई को सस्पेंड कर दिया गया है। अब देखना यह है कि अन्य आरोपियों के खिलाफ विभाग क्या कड़ी कार्रवाई करेंगे खबरोंवाला डॉट कॉम ने सबसे पहले इस खबर को प्रकाशित किया था तथा आला अधिकारियों के संज्ञान में इस मामले को लाया गया था जिसके बाद अन्य समाचार पत्र हो गए वेबसाइटों पर भी है खबर प्रकाशित हुई थी । खबरोंवाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रदेश कृषि विभाग के निदेशक ने कृषि विभाग के जेई दीपक चंदेल के खिलाफ डिप्टी डायरेक्टर की शिकायत मिलने पर उन्हें तत्काल सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड होने पर दीपक चंदेल को हेड क्वार्टर शिमला भेज दिया गया है।

बीते दिवस कृषि विभाग जिला सिरमौर के उपनिदेशक राजेश कौशिक लॉकडाउन में किसानों के पास बनाने के कार्य में लगे हुए थे, इसी दौरान उन पर 4 लोगों ने हमला किया तथा उन्हें लहूलुहान कर दिया। डेढ़ घंटे तक उनके साथ कार्यालय में मारपीट की व सरकारी कार्य में बाधा डाली। वहीं कार्यालय का सामान भी तहस-नहस कर दिया।

सेवानिवृत्त ड्राफ्टमैन अमर सिंह नेगी, शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षक शिशुपाल, कृषि विभाग के जेई दीपक चंदेल व वन विभाग के अधीक्षक एवं अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष राजेंद्र बॉबी पर हमला करने का आरोप है। चारों आरोपितों पुलिस थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया था। वहीं उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर जीत चंद ने बताया अभी उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है। जैसे ही जानकारी आएगी तो शारीरिक शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

उधर जिला सिरमौर वन वृत्त के चीफ कंजरवेटर बीएस राणा ने बताया कि शिकायत की प्रति आने पर अधीक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उधर, कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश के निदेशक आरके कौंडल ने बताया डिप्टी डायरेक्टर की शिकायत मिलने के बाद जेई दीपक चंदेल को सस्पेंड कर दिया गया है और उसे हेड क्वार्टर शिमला में लगाया गया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!