सोलन पुलिस को नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल हुई है पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सोलन में फ्लेट नंबर-70 से चिट्टा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है
आरोपी की पहचान सुरेश कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 15.7 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि सोलन के पुलिस अधीक्षक ने की है












