ADVERTISEMENT

एक माह की बच्ची की मौत के मामले में सीएमओ को दिए रिपोर्ट देने के आदेश – डीएम

जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने नाहन की ग्राम पंचायत सुरला की एक माह की बच्ची की चंडीगढ़ में निधन होने और निधन उपरांत किए टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव आने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर को मामले की पूरी रिपोर्ट बनाकर देने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि बच्ची को नाहन से 9 अगस्त को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित अस्पताल रेफर किया गया था जहां उसे पहुंचने पर डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया था तथा निधन उपरांत उसका कोरोना टेस्ट भी किया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके मद्देनजर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर को पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!