ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत

शहर के बाईपास के पास ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक जसवीर सिंह (36) पुत्र अमरनाथ निवासी बेहड़ेवाला घर से अपनी बाइक पर पांवटा की ओर जा रहा था। इस दौरान बाईपास के समीप नाहन की तरफ से आ रहे ट्रक से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के कारण उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक के परिजन घायल को उत्तराखंड के देहरादून ले गए। जहां, उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी सोमदत्त ने बताया की एक सडक हादसे में युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!