ADVERTISEMENT

BREAKING: हिमाचल में जल शक्ति विभाग के JE की हत्या, दफ्तर से 50 मीटर दूर सड़क किनारे फेंक गए थे

BREAKING: हिमाचल में जल शक्ति विभाग के JE की हत्या, दफ्तर से 50 मीटर दूर सड़क किनारे फेंक गए थे

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर यानी जेई की हत्या कर दी गई है. जई ने जानलेवा हमले के दो दिन बाद अब अस्पताल में दम तोड़ दिया है. फिलहाल, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की पहचान में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार,कुल्लू में जलशक्ति विभाग के जई लाभ सिंह गुलेरिया की अज्ञात लोगों ने पिटाई की थी और फिर दफ्तर से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे फेंक गए. उन्हें घायल हालात में स्थानीय अस्पताल से इलाज के बाद एम्स बिलासपुर रेफर किया गया था और वहां पर उनकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को जेई के साथ मारपीट की गई थी और फिर वह घायल हाल में दफ्तर से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे मिले थे।

 

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *