*पुलिस थाना नाहन मे नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज दो आरोपियों के कब्जे से 7.21 ग्राम चिट्टा /हैरोईन बरामद*
दिनाँक 26-06-2026 को स्पैशल डिटेक्शन सैल नाहन की पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो युवक काफी समय से मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोईन बेचने का धंधा करते है तथा आज भी अल्टो गाड़ी न0 HP71-1726 मादक पदार्थ चिट्टा /हैरोईन की खेप चंडीगढ़ से लेकर रेणुका जी की तरफ ले जा रहे हैं। जिस पर स्पैशल डिटेक्शन टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए वर्षा शालिका लोहारड़ी के पास अल्टो गाड़ी को रोककर पूछताछ की व तलाशी ली। पूछताछ के दौरान एक युवक ने अपना नाम गौरव ठाकुर व दूसरे ने अपना नाम देविन्दर शर्मा निवासी ददाहु जिला सिरमौर (हि0प्र0) बताया। तलाशी के दौरान उक्त आरोपीयों के कब्जे से 7.21 ग्राम चिट्टा /हैरोईन बरामद करने मे सफलता प्राप्त की। जिस पर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस थाना नाहन में ND&PS Act के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।












