विदेश में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज

Khabron wala 

विदेश भेजने के नाम पर रुपए ऐंठने को लेकर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए मनोज कुमार निवासी बिलासपुर ने बताया कि पंजाब निवासी अमनदीप ऊना में वीजा ऑफिस कार्यालय चलाता है और उसने वर्ष 2024 में उसे विदेश में एक कंपनी में नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया था, जिसके लिए 14 लाख रुपए का खर्चा बताया।

मांग के अनुसार उसने 9 जुलाई को 3 लाख रुपए का चैक व अपने दस्तावेज अमनदीप को दिए थे, परन्तु उसने आज तक न तो विदेश भेजा और न ही 3 लाख में से शेष 1,55,000 रुपए वापस कर रहा है। एसपी ऊना ने बताया कि इस संदर्भ में आरोपी अमनदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और तथ्यों की जांच की जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!