ADVERTISEMENT

20 हजार के लिए डोला चौकी प्रभारी का ईमान, विजिलैंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विजिलैंस धर्मशाला की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस जिला नूरपुर के तहत पुलिस चौकी सदवां के प्रभारी सब-इंस्पैक्टर भजन जरयाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने तहसील नूरपुर निवासी गौरव सिंह से उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में कैंसिलेशन रिपोर्ट तैयार करने में मदद करने की एवज में यह रिश्वत मांगी थी।

विजीलैंस टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद जाल बिछाया और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को रिश्वत की राशि स्वीकार करते हुए मौके पर ही दबोच लिया। शिकायतकर्त्ता गौरव सिंह ने विजीलैंस को दी अपनी औपचारिक शिकायत में बताया था कि मामले को रफा-दफा करने और कैंसिलेशन रिपोर्ट तैयार करने के बदले आरोपी सब-इंस्पैक्टर ने शुरूआत में उनसे 30 हजार रुपए की मांग की थी। बाद में बातचीत के दौरान यह सौदा 20 हजार रुपए में तय हुआ।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए विजिलैंस थाना धर्मशाला की टीम ने तुरंत आरोपों की पुष्टि की और ट्रैप बिछाकर आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी नकदी बरामद कर ली। इस कार्रवाई के बाद विजिलैंस थाना धर्मशाला में आरोपी सब-इंस्पैक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विजिलैंस टीम ने आरोपी अधिकारी को हिरासत में ले लिया है और अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *