कांगडा की देहर खड में डुबे दो युवको में से एक का शव बरामद ।

( विजय ठाकुर ) देहर खड्ड में डूबे दो य़ुवकों में से एक निखिल गुलेरिया (15) पुत्र डॉ. राजिन्द्र कुमार का शव बरामद हो गया है। जिसे नूरपुर अस्पताल मे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मौके पर अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि जहां पर दोनों युवकों के कपड़े मिले थे, निखिल का शव भी वहीं पर ही मिला है। प्रशासनिक अधिकारियों एसडीएम जबाली मोहनदत्त शर्मा ,डीएसपी जबाली धर्म चन्द वर्मा व थाना जवाली के अतिरिक्त एसएचओ चैन सिंह के साथ-साथ बचाव दल के सदस्य भी अभी मौके पर हैं।.                                                                         

इसके साथ ही क्षेत्रीय जल क्रीड़ा पौंग बांध की टीम भी मौजूद है। टीम मे सुदर्शन राणा, अश्बनी चौधरी, राम पाल,सुरेन्द्र आदि जुटे हुए है।गौर रहे कि शनिवार को देहर खड्ड में नहाने गए दो लड़के डूब गए थे। खड्ड में डूबे निखिल और ऋशव के तीसरे दोस्त अभिषेक ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे ऋशव ने अपना मोटरसाइकिल उसे दिया और ऋशव और निखिल दोनों खड्ड की तरफ चले गए। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आए तो वह और वहां मौजूद उसके अन्य दोस्त उन्हें ढूंढने निकल पड़े, जब वह खड्ड के किनारे पहुंचे तो वहां दोनों के कपड़े थे। मगर दोनों खुद गायब थे। तब उनके डूबने का अंदेशा होते हुए अभिषेक व दूसरे लड़के ने इसकी सूचना उनके घर वालों को दी। तब कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

Related Posts

Next Post
error: Content is protected !!