धौलाकुआँ क्षेत्र में नेशनल हाईवे से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल में एक अज्ञात जला हुआ शव मिलने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है अंबाला की बराडा पुलिस और स्थानीय पुलिस व माजरा पुलिस ने आरोपी नवीन निवासी बराडा जिला अंबाला को बातापुल के समीप से गिरफ्तार कर लिया है
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह एक प्रेम प्रसंग का मामला था जिस पर आरोपी नवीन निवासी बराडा ने अंबाला में ही युवती की घर में हत्या कर दी थी और घर से लाश को बैग में डालकर हिमाचल में ले आया था लाश को रेहड़ी पर लेकर जाते समय आरोपी व एक अन्य व्यक्ति सीसीटीवी में कैद हो गए थे बराडा पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया हुआ था और सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश कर रही थी आज युवती की जलती हुई लाश कोलार पंचायत में बरामद हुई थी इस मामले से से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी थी । इसी बीच मौके पर हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आपूर्ति निगम की डायरेक्टर नसीम बेगम भी पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और इस घटना को अत्यंत दुखद व हृदयविदारक बताया।उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी बेटियों की सुरक्षा और देखभाल को लेकर अधिक सतर्क रहें। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।








