पाँवटा साहिब : फसल पककर तैयार, कटाई में जुटे किसान, स्थानीय अनाज मंडी में 1925₹ प्रति किविंटल गेहूँ की ख़रीद करेगी सरकार

बैसाखी के साथ ही प्रदेश में गेहूँ की कटाई का काम शुरू हो गया है। सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखते हुए किसान कटाई में जुट गए हैं। किसानों को कर्फ्यू के दौरान भी खेतों में काम करने की पाबंदी नहीं है। गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है।वही कई किसान आधुनिक मशीनों से भी कटाई कर रहे है

किसानों से कहा गया है कि सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए कटाई का काम शुरू कर सकते हैं। किसानों को कर्फ्यू में छूट दी गई है। कटाई में काम पर कोई पाबंदी नहीं है। लेकिन सभी को सामाजिक दूरी के नियम को ध्यान में रखकर काम करना होगा। जिला प्रशासन ने कृषि उपकरणों और रिपेयर करने वाली दुकानों को भी कर्फ्यू में छूट दी है। इसके लिए दुकानदारों को संबंधित एसडीएम से पास लेना आवश्यक है।

गेहूँ की फ़सल की ख़रीद हेतु सरकार व प्रशासन की और से पूरी तेयारी की जा चुकी हैं।पाँवटा अनाज मंडी में सरकार की और से गेहूँ की ख़रीद की जायेंगी जिसका मूल्य 1925₹ प्रति किविंटल निर्धारित किया गया हैं जिसकी पेमेंट किसानो को online भुगतान की जायेंगी।पाँवटा अनाज मंडी में 1500 टन गेहूं ख़रीद की व्यवस्था की गयी हैं।ट्रैक्टर मालिकों को डीज़ल स्टोर करने की पर्मिशन भी दी जायेंगी,जिससे उन्हें बार बार पेट्रोल पम्प पर ना जाना पड़े,लेकिन उन्हें इसकी पूर्ण जानकारी प्रशासन को देनी होंगी।लोकल गेहूँ काटने वालो से,ज़ो यहाँ पर बाहरी मज़दूर अभी हैं या खुद गेहूँ काटनी होंगी,अन्य प्रदेशों से गेहूँ काटने हेतु मज़दूर नहीं आ सकते। कटाई,ग़राही के दौरान social distancing का ध्यान रखना होगा,मास्क लगाना भी अनिवार्य होगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!