ADVERTISEMENT

Himachal: कांग्रेस ने जारी की 71 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची, एक भी महिला को नहीं मिला प्रतिनिधित्व

Khabron wala

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने लंबे मंथन के बाद पार्टी के 72 में से 71 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी हैं। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन विनोद जिंटा ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है। हालांकि चौंकाने वाली बात है कि ब्लॉक अध्यक्षों की पूरी सूची में एक भी महिला का नाम शामिल नहीं है। ब्लॉक अध्यक्ष का पद संगठन की जमीनी ताकत का आधार माना जाता है। ऐसे में इस स्तर पर महिलाओं की भागीदारी शून्य होना न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि पार्टी की रणनीति पर भी सवाल उठाता है। खासतौर पर तब, जब पंचायत चुनावों में बड़ी संख्या में महिलाएं न सिर्फ मतदाता हैं, बल्कि उम्मीदवार के तौर पर भी सक्रिय रहती हैं। ऐसे में एक भी महिला को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी न मिलने से अंदर खाते कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं जारी सूची में कसुम्पटी ब्लॉक का भी उल्लेख नहीं है। देखा जाए तो 2 जिलाध्यक्ष शिमला ग्रामीण और किन्नौर की नियुक्तियों के मामले भी पहले से ही अटके हुए हैं, वहीं अब कसुम्पटी ब्लॉक अध्यक्ष पर पेंच फंसता नजर आ रहा है। हालांकि पार्टी का दावा है कि आगामी पंचायती राज एवं शहरी निकाय चुनाव से पहले जिला और ब्लॉक कमेटियों के साथ ही शेष 2 जिलाध्यक्षों और 1 ब्लॉक अध्यक्ष के नाम पर भी मोहर लगा दी जाएगी।

नागेश्वर मनकोटिया को कांगड़ा ब्लॉक की कमान
जारी सूची के अनुसार भूपेंद्र सिंह ठाकुर को चुराह ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह संजू राम भरमौर, सुभाष चौहान पांगी-भरमौर, ओम प्रकाश चम्बा, अमित शर्मा डल्हौजी, विजय कंवर भटियात, संदेश कुमार डढवाल नूरपुर, देविंद्र मनकोटिया दविंदर इंदौरा, कैप्टन जीत कुमार शर्मा फतेहपुर, चैन सिंह गुलेरिया ज्वाली, कमलेश कुमार देहरा, मुल्तान सिंह जसवां-प्रागपुर, प्रताप राणा ज्वालामुखी, जसवंत डडवाल जयसिंहपुर, बाल कृष्ण चौधरी सुलह, मान सिंह चौधरी नगरोटा बगवां, नागेश्वर मनकोटिया कांगड़ा, सुरेश चौधरी शाहपुर, हरभजन चौधरी धर्मशाला, त्रिलोक चंद पालमपुर, शशि राणा बैजनाथ, दोरजे छेरिंग काजा, सुरेंद्र कुमार केलांग, कुशल ठाकुर उदयपुर, बीर सिंह ठाकुर मनाली, गोपाल सिंह कुल्लू, मोहर सिंह ठाकुर बंजार, गोविंद शर्मा आनी, गोपाल ठाकुर करसोग, जसवंत सिंह सुंदरनगर, दीप कुमार नाचन, जगदीश रेड्डी सराज, देवेंद्र कुमार द्रंग, इंद्र सिंह धीमान जोगिंदरनगर, प्रकाश चंद धर्मपुर, हेमराज ठाकुर मंडी सदर,पवन ठाकुर बल्ह, धर्मपाल सरकाघाट, विजय कुमार बनियाल भोरंज, राजेंद्र वर्मा सुजानपुर, सुनील कुमार हमीरपुर, संजय शर्मा बड़सर, कैप्टन पृथ्वी चंद को नादौन ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं।

संदीप अग्निहोत्री को हरोली ब्लॉक की कमान
डॉ. रविंद्र कुमार शर्मा चिंतपूर्णी, सुरेंद्र सिंह कंवर गगरेट, संदीप अग्निहोत्री हरोली, रजनीश कुमार ऊना, विवेक मिंका कुटलैहड़, विजय कौशल झंडूता, कैप्टन चंबेल सिंह घुमारवी, मस्त राम वर्मा बिलासपुर, अमरजीत बंगा श्री नयनादेवी, सतीश कश्यप अर्की, बाबू राम ठाकुर नालागढ़, कुलतार सिंह ठाकुर दून, मनीष ठाकुर सोलन, देवेंद्र शर्मा कसौली,सुनील शर्मा पच्छाद, ज्ञान चंद चौधरी नाहन, तपेंदर चौहान श्री रेणुका जी, हरप्रीत सिंह पांवटा साहिब, कल्याण धमाटा को शिलाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

दिनेश चौहान चौपाल ब्लॉक के अध्यक्ष
दिनेश चौहान चौपाल, संजय शर्मा ठियोग, गोपाल शर्मा शिमला (ग्रामीण), जितेंद्र मेहता जुब्बल-कोटखाई, लाल चंद शर्मा रामपुर, शिव पाल ठाकुर रोहड़ू, विक्रम नेगी कल्पा, अनिल नेगी निचार और प्रेम सिंह को पूह ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह नई टीम संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देगी। अब सभी की नजर जिला व ब्लॉक कमेटियों के गठन पर है, जिसके बाद कांग्रेस पूरी ताकत के साथ पंचायत चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी के अनुसार पंचायत चुनाव को सैमीफाइनल के तौर पर लड़ा जाएगा और उसके बाद विधानसभा का फाइल चुनाव में जीत दर्ज कर मिशन रिपीट किया जाएगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!