ADVERTISEMENT

Shimla: पोती को स्कूल से लाने गई थी पत्नी, पीछे से पति ने उठा लिया खौफनाक कदम…घर में मच गई चीख-पुकार

Khabron wala

हिमाचल की राजधानी शिमला में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घर के बरामदे के नीचे रस्सी से लटका मिला शव
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के नेरवा क्षेत्र के गांव सिलोड़ी का है। मृतक की पहचान अमर सिंह (48) गांव सिलोड़ी, डाकघर केदी, तहसील नेरवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरूवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि अमर सिंह ने अपने घर के बरामदे के नीचे रस्सी से फंदा लगा लिया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर मृतक की पत्नी रमला देवी और भतीजे राकेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

जांच में जुटी पुलिस
पूछताछ में सामने आया कि घटना के वक्त अमर सिंह घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी पोती को स्कूल से लेने हुई थीं। जब वह वापस घर लौटीं, तो उन्होंने अमर सिंह को बरामदे के नीचे फंदे से लटका हुआ पाया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया इस मामले में किसी भी तरह की आपराधिक संलिप्तता नहीं पाई गई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे आत्महत्या का मामला माना है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!