ADVERTISEMENT

भयानक हादसा: अनियंत्रित होकर महिला राहगीर से टकराई बाइक, चचेरे भाई-बहन की मौत

Khabron wala 

ऊना जिले के उपमंडल अम्ब के तहत पंजोआ स्थित लिंक रोड पर शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि सड़क किनारे पैदल जा रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान सक्षम ठाकुर (20) पुत्र होशियार सिंह और नेहा (22) पुत्री जय चंद दोनों निवासी चक्क बेहड़ जसवां के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल सुमन देवी (60) पत्नी स्वर्गीय बलदेव चंद निवासी भवरन कंगरूही (थड़ा) का उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12.15 बजे पंजोआ में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल जा रही महिला से टकरा गई। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय उपप्रधान अनिल तक्खी और उनके साथी रमन कुमार मौके पर पहुंचे तथा तीनों घायलों को अपनी गाड़ी से तुरंत सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने सक्षम ठाकुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि नेहा और सुमन देवी को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया। ऊना अस्पताल में उपचार के दौरान नेहा ने भी दम तोड़ दिया। डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *