ADVERTISEMENT

18.97 ग्राम चिट्टे के साथ शिमला और सोलन के 5 तस्कर गिरफ्तार, 2 कारें जब्त

Khabron wala 

जिला पुलिस सोलन की विशेष अन्वेषण इकाई ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा प्रहार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 18.97 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इन मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल किए गए दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले मामले में एसआईयू टीम ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान कुमारहट्टी की ओर से आ रही एक कार को चैकिंग के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर कार में सवार 2 युवकों के कब्जे से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान 34 वर्षीय प्रज्वल जनारथा और परीक्षित चौहान (दोनों निवासी कोटखाई, जिला शिमला) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर पुलिस थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दूसरे मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सनवारा के समीप नाका लगाया था। यहां एक कार की जांच के दौरान उसमें सवार तीन युवकों के पास से 10.65 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की शिनाख्त वीरेंद्र कुमार उर्फ तनु (31), दीपक (25) और अजय कुमार (35) के रूप में हुई है, जो सभी सोलन के ही निवासी हैं। इन तीनों के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एएसपी सोलन राजकुमार चंदेल ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे नशा नैटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *