ADVERTISEMENT

पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत एक आरोपी के कब्जे से 104 ग्राम चरस बरामद

*पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत एक आरोपी के कब्जे से 104 ग्राम चरस बरामद*

दिनांक 27/07/2026 को पुलिस थाना माजरा की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 104 ग्राम चरस बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि मनवर अली पुत्र नीना खान निवासी गांव मेलियों, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर अपने रिहाईशी मकान मेलियों में चरस बेचने का धंधां करता है । जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति के कब्जे से 104 ग्राम चरस बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है

*पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत 05 लीटर नाजायज शराब ब्रामद मामला दर्ज*

दिनांक 27.07.26 को पुलिस थाना संगड़ाह की पुलिस टीम गश्त के दौरान जब लाडन मोड़ में मौजूद थी तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति बलवीर सिंह निवासी गांव सतयाई, डाकघर लाना पालर, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर के कब्जे से 05 लीटर नाजायज शराब बरामद की है । जिसपर पुलिस थाना संगड़ाह मे आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *