ADVERTISEMENT

Shimla: एचआरटीसी बस में चिट्टे की खेप के साथ शिमला का युवक गिरफ्तार

Khabron wala 

नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस की स्पैशल सैल को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चंडीगढ़ से शिमला आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में दबिश देकर 10.34 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार स्पैशल सैल की टीम को गोपनीय सूचना मिली थी कि राजधानी के कृष्णा नगर का रहने वाला सौरव घारू चंडीगढ़ से आ रही एचआरटीसी बस में चिट्टे की खेप लेकर शिमला आ रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस पोस्ट शोघी के समीप नाकेबंदी की और संबंधित बस को जांच के लिए रोका। बस की सघन तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी सौरव घारू की सीट के नीचे से 10.34 ग्राम चिट्टा बरामद किया। नशीला पदार्थ मिलते ही पुलिस ने उसे तुरंत कब्जे में ले लिया और आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बालूगंज में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *