ADVERTISEMENT

नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर पीट डाला पंचायत प्रधान…जान से मारने की दी धमकी, पुलिस ने 3 को दबोचा

Khabron wala

नशे के खिलाफ आवाज उठाना कांगड़ा के हलेड़कलां पंचायत के प्रधान को भारी पड़ गया। नशे के सौदागरों ने न केवल प्रधान अरुण कुमार के साथ मारपीट की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भारी रोष है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

थाने में उमड़ा सैलाब, दर्जनों प्रधान उतरे समर्थन में

नशा माफियाओं की इस गुंडागर्दी के खिलाफ और प्रधान अरुण कुमार के समर्थन में लगभग एक दर्जन पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, जिला परिषद सदस्य और सैंकड़ों ग्रामीण कांगड़ा थाना पहुंच गए। थाने पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और फरार चौथे आरोपी को जल्द सलाखों के पीछे डाला जाए।

जब प्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?

विरोध जताने पहुंचे जिला परिषद सदस्य इशांत चौधरी, प्रधान धीरज शर्मा, प्रधान संजीव कुमार, प्रधान रीता मनकोटिया और पूर्व प्रधान कुलदीप कुमार सहित अन्य प्रतिनिधियों ने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगर नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले पंचायत प्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो आम जनता नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग कैसे कर पाएगी? उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। प्रतिनिधियों ने आम जनता से भी अपील की कि वे निडर होकर नशे के खिलाफ अभियान में आगे आएं।

किसी भी नशे के सौदागर को नहीं बख्शेंगे : थाना प्रभारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए कांगड़ा थाना प्रभारी आदर्श कुमार ने थाने पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में पूरी सख्ती से काम कर रही है। मारपीट और धमकी देने वाले तीन आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है और चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पुलिस नशेड़ियों और नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!