ADVERTISEMENT

ये प्रदर्शन का नाटक कैसा : ज्ञान सिंह चौहान 

ये प्रदर्शन का नाटक कैसा : ज्ञान सिंह चौहान

Khabron wala

पांवटा साहिब: श्री पांवटा साहिब विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि ट्रांसगिरी और विशेषकर आँजभोज क्षेत्र को वर्तमान और पूर्व सरकार ने हमेशा हाशिये पर रखा है। तथा क्षेत्र के प्रति घोर अनदेखी बरती है। चाहें खस्ताहाल सड़के हों चाहें खुद बीमार दिखने वाला राजपुर और भगानी हस्पताल हों या काँलेज -स्कूलों में खाली पड़े पदों की बात हों, यह इस बात का प्रमाण है कि गिरिपार की इन 18 पंचायतों को इन नेताओं ने केवल वोट बैंक समझा हुआ है । कुछ चंद स्थानीय कार्यकर्ता भी इस जिम्मेदारी से नहीं बच सकते जो केवल अपने राजनीतिक आकाओं के भविष्य की चिंता में भोलेभाले लोगों को अपने चंगुल में फंसा कर रखना चाहते हैं ।

कल स्थानीय विधायक के नेतृत्व में विपक्ष द्वारा किया गया प्रदर्शन बहुत हैरान करने वाला है । यानी जो नेता 25 साल से सत्ता पर काबिज है वह उस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे है जिसके लिए वह 80% खुद जिम्मेदार हैं । यह प्रदर्शन आम जनता को उनके विरुद्ध करना चाहिए। भाजपा के

मेरे मित्रों को अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुन कर अपने नेता से 5 प्रश्न जरूर पूछने चाहिए :

1. यदि उनकी पिछली सरकार में सड़के इतनी अच्छी थी तो क्या वे सरकार बदलते ही रातोंरात

टूट गई? और यदि नहीं तो ये प्रदर्शन का नाटक कैसा ?

2. DMFT का पैसा यानी अपना हक भी वे नहीं ले सके तो फिर यह प्रदर्शन कैसा? क्या

DMFT में हुई इतनी बंदरबाँट के बावजूद भी उनका पद पर बने रहने का क्या औचित्य ?

3. बनोर गाँव का DMFT कहां गया ? क्या बनोर वासियों ने उन्हें वोट न दिए ? दस साल के

DMFT फण्ड का हिसाब कौन देगा?

4. आश्वासन के बावजूद भरली रुदाना सड़क को जानबूझकर कैंसिल करने का पाप क्यों किया?

क्या इससे रुदाना, थड़ा जिजला के साथ साथ पूरे आँजभोज को सुविधा न मिलती ? इसका

प्रायश्चित कब होगा ?

5. क्या इन परिस्थितियों में ऐसे नेताओं को ट्रांसगिरी या आँजभोज क्षेत्र में कदम रखना चाहिए?

इस प्रकार का अन्याय करने वाले नेता को ऑक्सीजन देकर क्या स्थानीय कार्यकर्ता स्वयं

क्षेत्र के साथ अन्याय नहीं कर रहे? क्या उन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र का हित नहीं देखना चाहिए?

श्री पाँवटा साहिब विकास मंच भाजपा से यह अपेक्षा करता हैं कि वे जनहित में कोई ऐसी नई

लीडरशिप को आगे लाये जिसके पास क्षेत्र के लिए कोई ठोस विजन हो और जो एकसमान दृष्टि

से सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हो। चार साल तक सोये रह कर अब जागने वाले नेता से लोगों को अब किसी भी प्रकार की उम्मीद नहीं बची है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!