ADVERTISEMENT

शर्मनाक! घास काटने गई महिला को पहले किए अश्लील इशारे और फिर की गाली-गलौच, मामला दर्ज

Khabron wala 

जिला बिलासपुर के थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाले गांव हरिदेवी की एक महिला के साथ अश्लील इशारे, गाली-गलौच और मारपीट करने का मामला सामने आया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी बहू गत दिवस जब खेत में घास काटने के लिए गई थी। वहां एक व्यक्ति और उसके पुत्र ने उसकी बहू को अश्लील इशारे किए और गाली-गलौच की। शिकायत के आधार पर थाना भराड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है और जांच के बाद ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *