Khabron wala
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनाली से पहले आने वाले डोहलूनाला के पास मंगलवार रात स्कूटी और निजी बस की टक्कर में दो युवाओं की मौत हो गई. हादसा रात करीब पौने दस बजे हुआ.
स्कूटी सवार युवक और युवती मनाली की ओर जा रहे थे. इसी दौरान डोहलूनाला के पास सामने से मनाली की ओर से आ रही निजी बस से स्कूटी की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई.
पुलिस के अनुसार हादसे में स्कूटी चालक कशिश सिहली, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई. स्कूटी पर पीछे बैठे आदित्य पुत्र पवन कुमार निवासी त्रिफालघाट, जिला मंडी को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई.










