Khabron wala
चंबा शहर के अप्पर जुलाहकड़ी में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात को व्यक्ति ने खाना खाया और सो गया। वीरवार सुबह परिजनों ने उसे फंदे से लटका पाया। उसने घर के गेट के साथ दुपट्टे का फंदा लगा लिया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा में पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने इस मामले में किसी प्रकार का संदेह जाहिर नहीं किया है।
एसपी विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंन कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।









