*पुलिस थाना पाँवटा साहिब के अंतर्गत 01 आरोपी के कब्जे से 4.14 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद मामला दर्ज*
दिनांक 27/08/2026 को जिला सिरमौर की SIU पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 4.14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) एक व्यक्ति के कब्जे से बरामद किया है । पुलिस टीम गश्त दौरान जब सुरजपुर के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति साकिर पुत्र श्री सुलेमान निवासी खिजराबाद युमानगर,हरियाणा जो काफी समय से चिट्टा/स्मैक बेचने का धन्धा पाँवटा साहिब व आसपास के ईलाका में करता है जो आज भी खिजराबाद से चिट्टा/स्मैक की खेप लेकर मोटर साईकल में बातापुल चौक से पुरुवाला की तरफ आ रहा है। यदि इसी समय साकिर उपरोक्त व उसकी मोटर साईकल को चैक किया जायें तो इसके कब्जा से भारी मात्रा में चिट्टा/स्मैक ब्रामद की जा सकती है। सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तलाशी के दौरान उक्त आरोपी के कब्जे से 4.14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।











