ADVERTISEMENT

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट! कई जिलों में बरसेंगे मेघ,येलो अलर्ट जारी

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट! कई जिलों में बरसेंगे मेघ,येलो अलर्ट जारी

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण कुल 87 सड़कें बंद हो गई हैं। इसी बीच, शिमला स्थित मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए शनिवार को कांगड़ा और सिरमौर जिलों के कुछ अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहा। सिरमौर जिले के नाहन में गुरूवार शाम से 67.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद जोगिंदरनगर में 57 मिलीमीटर, नादौन में 52.6 मिलीमीटर जबकि जटोन बैराज और भरवाईं में 40-40 मिलीमीटर बारिश हुई। धर्मशाला में 34.4 मिलीमीटर, नैना देवी में 34.2 मिलीमीटर, कटौला में 26.1 मिलीमीटर और नेरी में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि कांगड़ा और सुंदरनगर में गरज के साथ बारिश हुई और आकाशीय बिजली भी चमकी। विभाग ने राज्य में 10 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।

1,237 करोड़ रुपये का नुकसान

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, बंद हुई 87 सड़कों में सबसे अधिक 37 सड़कें मंडी जिले में बंद हैं। इसके बाद कुल्लू में 22, कांगड़ा में आठ, चंबा में पांच, सिरमौर और ऊना में चार-चार, शिमला में तीन, सोलन में दो तथा लाहौल-स्पीति और बिलासपुर में एक-एक सड़क बंद है। इसके अलावा, 27 बिजली ट्रांसफॉर्मर और 19 पेयजल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि 30 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से राज्यभर में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 108 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि राज्य को 1,237 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *