ADVERTISEMENT

दो महीने बाद भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं, आज डीएसपी से मिले परिजन

दो महीने बाद भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं, आज डीएसपी से मिले परिजन

पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत पंचायत पड़दूनी में कर्ण के हत्यारों को माजरा पुलिस लगभग दो माह बीत जाने के बाद भी नही पकड़ पाई। जिस कारण परिजनों और रिश्तेदारों में रोष है। डीएसपी को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत पड़दूनी में अज्ञात हमलावरों ने रात्रि में लूटपाट व मारपीट कर कर्ण सिंह की हत्या कर दी थी।

हत्या की घटना को लगभग दो माह बीत चुके है मगर पुलिस हत्यारों को नहीं पकड़ पाई। अज्ञात हमलावरों के हत्या की घटना से मृतक के परिजन व गांव के लोग दहशत में जी रहे हैं।डर से कई घंटे तक सो नहीं पता पाते। पड़दूनी पंचायत प्रधान हरिकेश चौधरी के माध्यम से प्रतिनिधि मंडल में मृतक (कर्ण सिंह) के परिजन भाई सतपाल सिंह, बृज मोहन ब रिश्तेदार मुकेश कुमार देविंदर चौधरी, भजन चौधरी, रघुवीर सिंह,उप प्रधान सुनिल चौधरी ने मांग कि है कि हत्या मामले की जांच तेज करके जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ा जाए अन्यथा हमें मजबूरन धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *