ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : नकाबपोश बाइक सवार ने सुनार से लूटा ज्वेलरी और कैश से भरा बैग , पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लिया

 

माजरा क्षेत्र में लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, सुनार की दुकान बंद कर घर लौट रहे एक व्यक्ति को रास्ते में नकाबपोश बाइक सवार ने कथित तौर पर रोककर ज्वेलरी और नकदी से भरा बैग लूट लिया।

वारदात के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है टेक्निकल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है एस एच ओ माजरा कुलदीप सिंह खुद मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं

एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है अन्य आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं स्थानीय युवकों की संलिप्तता की जांच की जा रही है बताया जा रहा है इस वारदात में यमुनानगर की एक क्रिमिनल गैंग का हाथ है पुलिस इसका जल्द पर्दाफाश करने का दावा कर रही है लूटे गए आभूषण और नकदी की कुल कीमत का आकलन किया जा रहा है।

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *