ADVERTISEMENT

Himachal: होटल में ले जाकर 2 नाबालिग लड़कियों के साथ किया गंदा काम, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

Khabron wala 

जिला चम्बा में एक निजी होटल में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो अधिनियम की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्त्ता ने महिला पुलिस थाना चम्बा में बयान दर्ज करवाया कि आरोपी दोनों नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर एक निजी होटल में ले गया और वहां उनके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस टीम ने पीड़ित लड़कियों के बयान दर्ज करने के साथ ही संबंधित होटल के कमरे व रिकार्ड की छानबीन शुरू कर दी है। इसके अलावा आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण व साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधिकारी मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं, ताकि आरोपी के खिलाफ ठोस कानूनी साक्ष्य तैयार किए जा सकें। एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ मामले की तफ्तीश कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *