Himachal: नाबालिग छात्रा से दरिंदगी कर बनाया वीडियो…फिर दी धमकी, पुलिस के हत्थे चढ़े 2 आरोपी

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही दो सहपाठियों द्वारा दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर उसे धमकाने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया था कि उनकी बेटी ढालपुर स्थित एक कंप्यूटर सैंटर से कोर्स कर रही है, लेकिन पिछले करीब एक महीने से क्लास नहीं जा रही थी। परिजनों को जब शक हुआ और उन्होंने बेटी से सैंटर न जाने का कारण पूछा तो सहमी हुई बेटी ने अपने साथ हुई आपबीती परिजनों के सामने बयां कर दी।

शिकायत के अनुसार बीते 10 अप्रैल को कंप्यूटर कोर्स में पीड़िता के साथ पढ़ने वाले नीरज और नोमिश नामक दो लड़के उसे अपने कमरे में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। उन्होंने पीड़िता को डराया-धमकाया कि अगर उसने यह बात किसी को बताई, तो उसे इसके गंभीर अंजाम भुगतने पड़ेंगे। डर के कारण पीड़िता ने सेंटर जाना ही छोड़ दिया था।

बेटी के साथ हुई इस दरिंदगी का पता चलते ही परिजनों ने बिना देर किए पुलिस का रुख किया और शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और नामजद आरोपी नीरज और नोमिश को हिरासत में ले लिया। मामले की पुष्टि करते हुए कुल्लू के एसपी मदन लाल ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है। एसपी ने कहा कि पुलिस इस संवेदनशील मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!