शिलाई से थाना पर सुचना मिली कि एक व्यक्ति को Brougt Dead लाया गया है । जिस इतलाह पर मु0आ नवीन कुमार न0 110 व आ0 अनिल न0 406 को CHC शिलाई का रवाना किया गया। CHC शिलाई के Male Ward मे गोविन्द प्रसाद पुत्र श्री तुलसी राम निवासी गाँव नाया पंजोड डा0 हलाह तह0 शिलाई जिला सिरमौर हि0प्र0 उम्र 50 साल मालुम हुआ।
जिसके साथ मृतक का भतीजा गुमान सिंह पुत्र श्री नैन सिंह व अन्य ग्रामीण रण सिंह , रमेश इत्यादि हाजिर पाये गये। जिन्होने सरसरी पुछताछ पर बतलाया कि आज दिनांक 29-11-20 को गोविन्द प्रसाद सुबह करीब 6.30 बजे अपने घर से मझगाँव जंगल पशुओ के लिए पत्तियाँ लेने के लिए गया था। जिसे समय करीब 9 बजे दिहाडी पर जाना था परन्तु वह वापिस घर नही आया। जिसके बाद इसकी पत्नी लक्ष्मी ने गुमान सिंह व पडोस के अन्य लोगो को इस बारे मे बतलाया जिसके बाद गुमान सिंह, रण सिंह व रमेश आदि गोविन्द प्रसाद की तलाश के लिए मझगाँव के जंगल की तरफ गये ।
दौराने तलाश गोविन्द प्रसाद जंगल मे खाले मे गिरा पडा पाया गया। जिसके नाक व कान से खून निकल रहा था तथा जोकि साँस ले रहा था। खाले से करीब 50 मीटर उपर पहाडी पर गोविन्द के चप्पल , टोपी व रस्सी इत्यादि भी पडे थे तथा गोविन्द के पहाडी से नीचे खाले मे गिरने के रगड के निशान भी जमीन पर मौजुद थे। जिसके बाद गुमान सिंह व अन्य लोग इसे उपचार के लिए CHC शिलाई ले आये जँहा पर MO साहब ने गोविन्द प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।
लाश का पोस्टमार्टम CHC शिलाई मे करवाया गया। नाश बाद पोस्टमार्टम अन्तिम संस्कार के लिए मृतक के भतीजे को सुपुर्द की गई। अभी तक की तस्दीक व ब्यानात गवाहन से मृतक गोविन्द प्रसाद की मृत्यु पहाडी से गिरने के कारण चोटे लगने से होनी पाई गई है। कार्यवाही U/S 174 CrPC अमल मे लाई जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी वीर बहादुर ने करते हुए बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है











