आज सुबह पावटा साहिब में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां पर एक महिला ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली वही मौके पर पूरूवाला पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है
मिली जानकारी के अनुसार हरिंदर कौर उम्र 50 वर्ष पत्नी गुरनेक सिंह निवासी निहालगढ़ ने घर के समीप बने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली आसपास के लोगों ने तथा परिवार के लोगों ने पूरूवाला पुलिस को सूचित किया तथा महिला के शव को बाहर निकाला बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी तथा महिला के 2 बच्चे भी हैं पूरूवाला पुलिस ने महिला का शव शवगृह में रखवा दिया है जा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा











