ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : फार्मा कम्पनी मैनकाइंड ग्रुप में अवैध रूप से दूसरे राज्यों पहुंचे कर्मचारी पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने किए क्वॉरेंटाइन

जहां एक और आम आदमी को वाहन लेकर घर से बाजार में जाने पर भी रोक लगाई जाती है तथा कहा जाता है कि बिना पास  बाहर जाने पर आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा लोक डाउन का कर्फ्यू का बहाना बनाकर आम आदमी के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं वहीं पैसे वालों व पहुच वालो के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं हो रही है पुलिस प्रशासन स्वास्थ्य विभाग अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं तथा केवल होम क्वॉरेंटाइन  करके पहुच वाले उद्योगपतियों के  कर्मचारियों को छोड़ दिया जा रहा है |

मामला पावटा साहिब मैनकाइंड ग्रुप की कोपमेड फार्मा कंपनी का है जहां पर 16 अप्रैल को एक लैब टेक्नीशियन तथा एक कर्मचारी उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से शहर में प्रवेश कर गए तथा अपना कंपनी जो कि निहालगढ़ में स्थित है मैं नौकरी पर भी आ गए वहीं इसकी सूचना किसी ने  प्रशासन को दी गई जिसके बाद स्वास्थ्य तथा पुलिस विभाग की टीमें मौके पर पहुंची गयी दोनों लोगों को होम क्वॉरेंटाइन करने के लिए भेज दिया वहीं इस मामले में जब मौके पर पहुंची डॉ मीनाक्षी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दोनों को होम क्वॉरेंटाइन  किया गया है वहीं डीएसपी सोमदत  ने बताया कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है यदि लिखित शिकायत मिलती है तो कंपनी प्रबंधन है कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है | वही इस मामले में बी एम ओ से बात की गयी गयी तो उन्होंने कोई भी शिकायत करने से इन्कार कर दिया तथा कहा की ये उनका काम नहीं है इसे में सवाल उठ रहा है कि कही बी एम ओ की कम्पनी पर्बंधन से कोई सेटिंग तो नहीं है जो वे कारेवाही करने से इन्कार कर रहे है |

अब देखना यह होगा कि क्या ऐसी दवा कंपनियां ऐसे अवैध रूप से आए लोगों को कंपनी में प्रवेश कर दवा निर्माण पर लगा रही है क्या या लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं है ऐसे में जहां एक ओर सरकार तथा डीजीपी के स्पष्ट निर्देश है कि अवैध रूप से आए व्यक्तियों की जानकारी पुलिस प्रशासन को देनी होगी ऐसे में क्या कंपनी प्रबंधन व अवैध रूप से आए कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा | अब देखना यह है कि  पैसों की खनक तले यह कंपनियां पुलिस प्रशासन व सवास्थ्य विभाग को को अपने दबाव में रखेंगे | इस मामले में कोपमेड फार्मा कंपनी प्रबंधन से बात की गई तो उनका यही कहना था कि उन्होंने पुलिस में अपने बयान दर्ज करवा दिए हैं

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!