ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : ओलावृष्टि के कारण 995 किसानों की 2545 बीघा फसल हुई तबाह,राजस्व विभाग ने तेयार की रिपोर्ट

पावटा साहिब के विभिन्न इलाकों में गत दिनों हुई ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है जिसका जायजा प्रशासन ने विभिन्न सर्कल के पटवारियों द्वारा करवाया | तारुवाला पटवारखाना सर्कल के अंदर 120 किसानों की कुल 750 बीघा फसल खराब हुई है | शिवपुर पटवारखाना सर्कल के अंतर्गत 700 किसानों की 12 सौ बीघा फसल खराब हुई है | शिवारादोन  पटवार सर्कल के अंतर्गत 10 किसानों की 5 बीघा फसल खराब हुई है | वही अजोली पटवार सर्कल के अंतर्गत 125 किसानों की 590 बीघा फसल खराब हुई है इस प्रकार कुल 955 किसानों की 2545 बीघा फसल खराब हुई है |

जानकारी देते हुए पावटा साहिब के तहसीलदार कपिल तोमर ने बताया कि पटवारियों को रिपोर्ट तैयार कर जल्द से जल्द तहसील कार्यालय पहुंचाने का आदेश दे दिए गए हैं जल्दी किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा सरकार के आदेशों के अनुसार दे दिया जाएगा | उन्होंने कहा कि अभी तक ख़राब हुई गेहू की फसल की रिपोर्ट तेयार की गयी है |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!